रतलाम। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 31.05.2023 को फरियादी नन्दकिशोर पिता शंकरलाल राठौर निवासी इन्द्रा कालोनी जावरा द्वारा थाना जावरा शहर पर रिपोर्ट किया कि आरोपीगण शवि वर्मा, हरजोतसिह , अजितसिह , जतिन्दरपालसिह द्वारा रेडियो एक्टिव प्रोडक्ट का बिजनस करने व बिजनस मे मोटी कमाई करने का लालच देकर आरोपियो द्वारा फरियादी के साथ 22 लाख रुपये की ठगी की गई जो फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक 196/2023 धारा 420,406 भादवि का अपराध पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाका एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री दुर्गेश आर्मो के निर्देशानुसार व थाना प्रभारी हरीश जेजुरकर के नेत्रत्व मे फरियादी के साथ घटना घटित करने वाले आरोपी की तलाश हेतु टीम गठित की गई थी । जो टीम द्वारा कार्यवाही कर दिनांक 15.12.2023 को आरोपी हरजोतसिह पिता अजित सिह निवासी जीरकपुर (चंडीगढ) को चंडीगढ से गिरफ्तार किया गया है व आरोपी से पुछताछ हेतु आरोपी का दिनांक 19.12.2023 तक का पीआर माननीय न्यायालय से प्राप्त किया गया है । प्रकरण मे अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है ।
गिरफ्तार आरोपीः- हरजोतसिह पिता अजित सिह निवासी जीरकपुर (चंडीगढ)
सराहनीय भूमिकाः- निरीक्षक हरीश जेजुरकर थाना प्रभारी जावरा शहर , उनि रघुवीर जोशी, प्रआर 52 संजय आंजना, आर 483 अभय चोहान , आर 952 रामप्रसाद, आर विपुल भावसार (सायबर सेल रतलाम) की सराहनीय भूमिका रही ।