
रतलाम । लायंस क्लब इंटरनेशनल एक ऐसी अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो दुनिया भर के देशों के लिए समानांतर रूप से सेवा योजनाओं को आम जनता तक पहुंचने में मदद करती है । दुनिया भर के 215 देश में करीब 14 लाख सदस्य दिन-रात दुनिया और भारत भर में गरीबी को मिटाने के लिए कार्य करते हैं सेवा का यह जुनून और जज्बा किसी और संस्था में बहुत कम दिखाई देता है इसलिए लायंस क्लब के सभी घटक अपनी सेवाओं और क्लब के प्रशासनिक तंत्र को सदैव मजबूत बनाकर रखें तभी समाज और देश के लिए हम उत्कृष्ट सेवा कार्य कर पाएंगे । उक्त विचार लायंस क्लब का रतलाम क्लासिक द्वारा आयोजित रीजन चेयरपर्सन लायन दिनेश शर्मा की सद्भावना यात्रा में रीजन चेयरपर्सन लायन दिनेश शर्मा ने व्यक्त किये । आपने कहा कि प्रत्येक लायन सदस्य अपनी सेवाओं के माध्यम से क्लब को नई ऊंचाइयां प्रदान करें और नवीन सदस्यों को संस्था से जोड़कर उन्हें लायन वाद के जन आंदोलन से जोड़े । झोन चेयरपर्सन लायन अशोक दख, रीजन सेक्रेटरी बीके जोशी, अध्यक्ष चेतन पडियार, सचिव आशीष जोशी, कोषाध्यक्ष महेंद्र जैन मंचासीन थे । आरंभ में अतिथियों ने मेल्विन जोंस के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । सभा आरंभ करने की घोषणा अध्यक्ष श्री परिहार ने की । ध्वज वंदन एवं राष्ट्रगान श्री दिलीप वर्मा और मनीष टॉक ने किया । अतिथियों का स्वागत श्री सुरेश कटारिया, संदीप निगम, अशोक हरकावत, जगदीश सोनी, महेश व्यास, निमिष व्यास, प्रदीप लोढ़ा, सुरेंद्र लालवानी, कमलेश पालीवाल, मनीष जोशी, रमेश उपाध्याय, शैलेंद्र आदि ने किया । इस अवसर पर डॉ. सुलोचना शर्मा, गोपाल जोशी, वीणा छाजेड़, भारती उपाध्याय, कल्पना राजपुरोहित, सरोज ओझा, भावना राजपुरोहित, राजेंद्र राजपुरोहित, सजन राजपुरोहित, मयंक कोठियारी, कांता छंगानी, सुनील के. जैन, नीरज सुरोलिया, स्नेह सचदेवा, दिनेश गहलोत, योगेश शर्मा, अरुण चौरडिया रानी सोनी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शरद चतुर्वेदी ने तथा आभार आशीष जोशी ने व्यक्त किया । इस अवसर पर क्लब द्वारा सेवा गतिविधियों के तहत 90 गरम कंबलों का वितरण किया गया।