श्री निलेश गोधा प्रांतीय संयोजक मनोनीत

इंदौर। इंदौर में आयोजित श्री दिगम्बर जैन संगीतकार समिति भारत के राष्ट्रीय अधिवेशन में समिति द्वारा मालवा – निमाड़ का प्रांतीय संयोजक श्री निलेश गोधा रतलाम को मनोनीत किया गया है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के अमरावती की श्रीमती शुभांगी जैन को महाराष्ट्र , श्रीमती नमिता जैन को कर्नाटक , राहुल जैन कोटा को राजस्थान, श्रीमती भावना जैन को महाकोशल ओर बुंदेलखंड के लिए श्री शुभम जैन जी का मनोनयन किया गया और पूरे भारत मे संगठन को मजबूत किये जाने का संकल्प लिया गया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जी जैन भाटापारा – उपाध्यक्ष प्रसिद्ध संगीतकार श्री प्रशांत जैन जबलपुर – सचिव प्रख्यात संगीतकार श्री निलेश जैन बुढ़ार – महामंत्री छोटे किशोर कुमार नंदुरबार के श्री विजय अजमेरा – कोषाध्यक्ष श्री अंकित जैन गुना आदि देश भर के 50 से ज्यादा दिगम्बर जैन संगीतकार साथियों की मौजूदगी में सर्वानुमति से आगामी 2 वर्ष के लिए मनोनीत किये गए।