रतलाम 19 दिसम्बर 2023। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदंडों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसंबर के 1 दिन पूर्व 24 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। आगामी 24 दिसंबर को रविवार एवं 23 दिसंबर को शनिवार का शासकीय अवकाश होने के कारण जिले के समस्त शासकीय कार्यालयो में अधिकारी कर्मचारी 22 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे सुशासन की शपथ लेंगे।