भारत सरकार द्वारा परम पावन पूज्य आचार्य श्री सुशील कुमार जी महाराज के स्मरण डाक टिकिट का अनावरण 24 दिंसबर को

नई दिल्ली । भारत सरकार द्वारा परम पावन पूज्य आचार्य श्री सुशील कुमार जी महाराज की सुशिष्या साध्वी दीप्ति जी एवं साध्वी लक्षिता जी के सानिध्य एवं पू. स्वामी चिंदानंदजी सरस्वती परमार्थ निकेतन ऋषिकेश, साहेब सिंह ज्ञानी रंजीत सिंह मुख्य ग्रंथी गुरूद्वारा बंगला साहिब, पू. साध्वी भगवतीजी सरस्वती परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के आशीर्वाचन तथा श्री देवूसिंह चौहान राज्य संचार मंत्री, डॉ. हर्षवर्धन पूर्व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री, श्री कार्तिकेय शर्मा सासंद राज्सभा, श्री कपिल खन्ना अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश विश्व हिन्दू परिषद, श्री पवन कुमार (पूर्व जज) अध्यक्ष हरियाणा प्रांत विश्व हिन्दू परिषद के मुख्य आतिथ्य तथा श्रीमती कविता जैन पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार, श्री राजीव जैन पूर्व सलाहकार मुख्यमंत्री हरियाणा, श्री सतीश जैन वरिष्ठ उपप्रधान नगर पालिका, चौ. सुरेन्द्र खत्री प्रधान राष्ट्रीय अध्यक्ष लव वंशीय खत्री खाप, श्री संदीप मारवाह शिक्षक तथा पत्रकार, श्री विजय शेखावत नेता भाजपा, श्री रविन्द्र गुप्ता पूर्व महापौर दिल्ली, श्री सुरेन्द्रसिंह राणा ए.सी.पी. दिल्ली पुलिस के विशिष्ट आतिथ्य में आचार्य श्री के स्मरण डाक टिकिट का अनावरण दिं. 24 दिसम्बर 2023 रविवार को प्रात: 11 बजे आचार्य सुशील आश्रम, सी-599 डिफेंस कॉलोनी, नई दिल्ली में किया गया है । निवेदक विश्व अहिंसा संघ, विश्व अहिंसा संघ ट्रस्ट नई दिल्ली ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की है ।