‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ से लाभान्वित हो रहे है नागरिक-महापौर

महलवाड़ा व त्रिपोलिया गेट पर आयोजित शिविर में हितग्राही हुए लाभान्वित

रतलाम 19 दिसम्बर । ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के तहत भारत सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को मूलभूत सुविधा प्रदान करने साथ ही प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पंहूचाने एवं सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिये आवश्यक सेवाऐं सुलभ कराये जाने हेतु महलवाड़ा व त्रिपोलिया गेट पर शिविर आयोजित कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
महलवाड़ा व त्रिपोलिया गेट पर आयोजित शिविर में महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल अपने उद्बोध में कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से नगर के ऐसे नागरिक जो कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह गये उन्हे एक ही स्थान पर कई योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ताकि नागरिकों का जीवन सरल एवं सुलभ बन सकें।
भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रही है ताकि उनका जीवन स्तर उंचा उठ सके।
उक्त आयोजित शिविरों में रीना पंडित, राधा मालवीय, माया मालवीय को प्रधानमंत्री आवास योजना, गोपाल भंवरिया, ताज मोहम्मद, मोहम्मद जावेद, सरफराज बी, नसरीन बी को पीएम स्वनिधी के तहत मैं भी डिजिटल हूॅं अभियान के तहत पेटीएम मशीन, बबली गुर्जर को संबल कार्ड, सपना आकाश बराड़ी, अंजली-प्रकाश को निक्षय मित्र योजना के तहत फूड बास्केट से लाभान्वित किये जाने के साथ ही सफाई संरक्षक जगदीश-मुन्नालाल, चेतन-बसंतीलाल, विनोद नागू, मुन्नालाल-छोटेलाल, मिथुन धुलिया, नन्दु-मथुरालाल, सुनील-मुन्नालाल, रामू-जारू, नरेन्द्र-चरण का सम्मान किया गया।
आयोजित शिविरों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, आकस्मिक राहत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम स्वनिधी, आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन के कैम्प लगाये जाकर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कन्हैयालाल मौर्य, यात्रा के विधानसभा सह प्रभारी श्री हेमन्त राहौरी, मंडल अध्यक्ष श्री निलेश गांधी, श्री मयूर पुरोहित, विनोद यादव, आदित्य डागा, महापौर परिषद सदस्य श्री पप्पू पुरोहित, श्री अक्षय संघवी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती हीना मेहता, धर्मेन्द्र व्यास, दिलीप गांधी, हितेश कामरेड, श्रीमती प्रीति कसेरा के अलावा सर्वश्री करण वशिष्ठ, सुनील सारस्वत, शुभेन्द्रसिंह गुर्जर, राकेश नागर, पीरूलाल, राकेश परमार, राजेश रांका, पूर्व पार्षद श्री विजय कसेरा, पार्षद प्रतिनिधि संजय कसेरा, गौरव त्रिपाठी, हार्दिक मेहता के अलावा सर्वश्री धर्मेन्द्र अग्रवाल, पिन्टु राठौड़, मुकेश सोनी सहित हितग्राही बड़ी संख्या में उपस्थित थे।