व्यक्तित्व विकास एवं क्षमता निर्माण विषय पर कार्यक्रम आयोजित

रतलाम । शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रतलाम में वाणिज्य व राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा प्राचार्य डॉ. आर. के. कटारे की अध्यक्षता में व्यक्तित्व विकास एवं क्षमता निर्माण विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रसिद्ध मोटीवेशनल स्पीकर श्री नवाज़ खान रहे।आपने बताया कि Capacity Building Program आयुष्मान भारत के तहत शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को फिटनेस के महत्व के बारे में जागरूक करना है। इस प्रोग्राम के विभिन्न थीम में ग्रोइंग अप हेल्थी, इमोशनल वेल बिंग एंड मेन्टल हेल्थ, इंटरपर्सनल रिलेशनशिप, वैल्यूज एंड रेस्पोंसिबल सिटीजन विषय पर चर्चा कर छात्राओं को साक्षात्कार हेतु तैयारी कैसे की जाये से अवगत कराया, जिसमे फॉर्मल परिधान व डाइनिंग एटिकेट के बारे में भी बताया । आपने विभिन्न खेलो व कहानियो से विषय के महत्व की व्याख्या की ।
एड्यु एमपॉवर एज्युकेशनल सोसाइटी द्वारा इस तरह के सेमिनार आयोजित किए जाते रहे है जिसके माध्यम से स्टूडेंस को अपने भविष्य को उज्जवल बनाने में मार्गदर्शन मिलता है । उज्जवल भविष्य के लिए जिन गुणों की आवश्यकता होती है उन Skills को सेमिनार में सिखाया जाता है जैसे communication, skills, art of public speking etc.। आयोजित कार्यक्रम में सोसायटी के सचिव मोटिवेशनल स्पीकर नवाज खान ने बताया कि आगामी दिनों में विभिन्न स्कूलों और शैक्षणिक संस्थाओं में Enjoy your Exam सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे । जिससे विद्यार्थियों को कठिन विषयों को आसानी से समझने की प्रेरणा मिलेगी ।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. प्रीति शर्मा ने किया। वक्ता परिचय डॉ रितिका श्रीवास्तव ने दिया। कार्यक्रम का समन्वय वाणिज्य विभाग की डॉ तबस्सुम पटेल व वालंटियर ने किया।इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुरेश कटारिया, डॉ. अनिल जैन, डॉ. सुरेश चौहान, प्रो विनोद जैन एवं समस्तक स्टािफ उपस्थित था। प्रो विश्वकर्मा द्वारा आभार ज्ञापित किया गया।