शहीद चौक व गांधी नगर में आयोजित शिविर में हितग्राही हुए लाभान्वित





रतलाम 20 दिसम्बर । ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के तहत भारत सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को मूलभूत सुविधा प्रदान करने साथ ही प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पंहूचाने एवं सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिये आवश्यक सेवाऐं सुलभ कराये जाने हेतु शहीद चौक व गांधी नगर नूरी मांगलिक भवन के सामने शिविर आयोजित कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
शहीद चौक व गांधी नगर नूरी मांगलिक भवन के सामन में महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल अपने उद्बोध में कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करना है ओर योजनाओं की 100 प्रतिशत संतृप्ति करने में आप सभी का सहयोग अपेक्षित ताकि नागरिकों का जीवन सरल एवं सुलभ बन सकें। महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने उपस्थितों को शपथ दिलाई कि हम शपथ लेते हैं कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालो का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।
निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा जी शर्मा ने इस अवसर पर सभी से आव्हान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे व्यक्तियों की तलाश करें जिन्हे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की आवश्यकता है तथा उन्हे आयोजित शिविर में लाकर योजनाओं का लाभ दिलायें।
भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु भारतीय जनता पार्टी ने कई जनकल्याणकारी योजनाऐं बनाकर उन्हे लाभान्वित किया है ऐसे व्यक्ति जो की योजनाओं से वंचित है वे शिविर में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते है।
उक्त आयोजित शिविरों में श्रीमती चम्पा-मनोज जोशी, श्रीमती नफीसा कुरेशी, रूकमणीबाई महावर, विष्णु-भगवान व्यास, सुनीता मर्मठ को प्रधानमंत्री आवास योजना, अफजल, राजेश मालवीय, ईमराम कुरेशी को पीएम स्वनिधी के तहत मैं भी डिजिटल हूॅं अभियान के तहत पेटीएम मशीन, ज्योति चोहान को निःशुल्क दवा, जितेन्द्र, अनिता टटावत, आर्यन, श्रवण कुमार, सपना कलोसिया, शिवानी को आयुष्मान कार्ड, रूपाली वर्मा को प्रसुति सहायता, स्वस्थ बालक-बालिका के तहत प्रियांशी, लक्की, लोकेन्द्र शर्मा, प्रकृति, सुनिता, स्वर्ण सिंह, साईसा, उमा, मनोहर, अयानसा, दीपिका, रितेश राठौर, लव, मनोज, पायल, काव्यांस, संदीप, भावना, अलीना, महक, नईम, ईशानवी, प्रियंका, हर्ष बाफना, कुशाल, रेणुका, कुणाल, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रियंका बाफना, मीरा राठौर को लाभान्वित किये जाने के साथ ही सफाई संरक्षक बाबुलाल-नानुराम, हेमन्त-मांगीलाल, मदन-रेबूत, सुनील डागर, राजेश डागर, मुकेश-ईश्वर, राजेश-हरजी, पप्पू-रमेश, मधुबाई-अशोक, नारायण-मांगीलाल, रवि-रमेश, का सम्मान किया गया।
आयोजित शिविरों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, आकस्मिक राहत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम स्वनिधी, आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन के कैम्प लगाये जाकर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बजरंग पुरोहित, भाजपा जिला महामंत्री श्री निर्मल कटारिया, यात्रा के विधानसभा सह प्रभारी श्री हेमन्त राहौरी के अलावा सर्वश्री मनोहर पोरवाल, श्रीमती अनिता कटारिया, भारती पाटीदार, श्रीमती सोना शर्मा, शुभेन्द्रसिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, आदित्य डागा, विनोद यादव, राकेश नागर, लोकेश जायसवाल, क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य श्रीमती सपना त्रिपाठी, नेता पक्ष एवं क्षेत्रिय पार्षद श्री भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य श्री धर्मेन्द्र व्यास, पार्षद श्री हितेश कामरेड, श्री शक्तिसिंह राठौर, श्रीमती देवकन्या मीणा, श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, रमेश पांचाल, मुकेश मीणा सहित हितग्राही बड़ी संख्या में उपस्थित थे।