धोलावाड़ मुख्य पेयजल पाईप लाईन से अवैध रूप से की जा रही थी खेतो में सिंचाई, 10 कनेक्शनों को विच्छेद कर पाईप जब्त किये

रतलाम 20 दिसम्बर । मोरवानी से धोलावड में मध्य सड़क के दोनो और डली 600 एमएम डाया की डी आई व सी आई पाइप लाइन से रात्रि में गेहूं की फसल हेतु अज्ञात नागरिकों द्वारा पानी की चोरी की जा रही होने के कारण आज दिनांक 20-12-2023 को निगम जल प्रदाय टीम द्वारा लगभग 10 अवैध कनेक्शन विच्छेद कर पाइप जप्त किए गए कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही आगामी दिवस में भी जारी रहेगी ,साथ ही रात्रि में पेट्रोलिग हेतु कर्मचारी भी नियुक्त किए जा रहे है पश्चात भी नागरिकों द्वारा पानी चोरी करना नही रोका गया तो पुलिस में शिकायत दर्ज की जावेगी।