‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के तहत शासन की योजनाओं से लाभान्वित हुए नागरिक -महापौर

उंकाला रोड व दीनदयाल नगर में आयोजित शिविर में हितग्राही हुए लाभान्वित

रतलाम 21 दिसम्बर । ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के तहत भारत सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को मूलभूत सुविधा प्रदान करने साथ ही प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पंहूचाने एवं सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिये आवश्यक सेवाऐं सुलभ कराये जाने हेतु उंकाला रोड व दीनदयाल नगर में शिविर आयोजित कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
उंकाला रोड व दीनदयाल नगर में आयोजित शिविर में महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल अपने उद्बोध में कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से उन कमजोर लोगो को लाभान्वित किया जा रहा है जो शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजना से वंचित है। महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने उपस्थितों को शपथ दिलाई कि हम शपथ लेते हैं कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालो का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।
भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय व श्री निर्मल कटारिया ने अपने पृथक-पृथक उद्बोधन में कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु भारतीय जनता पार्टी ने कई जनकल्याणकारी योजनाऐं बनाकर उन्हे लाभान्वित किया है। इससे अंतिम पंक्ति का अंतिम व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है।
उक्त आयोजित शिविरों में शबाना, राहूल-मांगीलाल, अनिता, नीता परमार, मोहनलाल, सीमा, सुन्दरबाई को प्रधानमंत्री आवास योजना, समीर शाह, प्रेमसिंह, दिया मौर्य, अमरीन खान, सूरज-पवांर, राजीव सेन को पीएम स्वनिधी के तहत मैं भी डिजिटल हूॅं अभियान के तहत पेटीएम मशीन, रम्मूबाई को तीसरी किश्त, कैलाशचन्द्र को स्वीकृति पत्र प्रदान किया लक्ष्मीबाई, शांतिलाल राठौर, अमरीन खान प्रधानमंत्री जन आरोग्य , वीरेन्द्र कहार, समीर खान, विष्णु-राहूल मईड़ा, कालूराम निनामा को निक्षय योजना के तहत फुड बास्केट, हरसिद्ध परमार, तुषार-पूनमचन्द, प्रियांशी-अर्जूनसिंह, विनय-मनीष राव, कार्तिक-रोशनलाल, माधव-पवन, मदिराक्षीसिंह पवांर, क्यान कुमावत, गरिमा तिवारी, मितांशी शर्मा, मिशिता सोनी, याशिका प्रजापत, रूद्र राठौर स्वस्थ बालक बालिका, मंजु सोलंकी आयुष्मान कार्ड, प्रियंका सोनी, मनीषा प्रजापत, अंतिम मकवाना, ज्योति मोतियानी, मेघा राजोरिया प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत को लाभान्वित किये जाने के साथ ही सफाई संरक्षक शेखर-कैलाश, रोहित-रमेश, सुनील-शिवकुमार, रामचन्द्र-मांगीलाल, दीपक-भेरूलाल, ताराचन्द-मांगीलाल, लोकेश-दिनेश, शीलाबाई-सुभाष, कन्हैयालाल-अनिल, इन्द्राबाई-राजेश, अनिल-अशोक, हेमाबाई-संजय का सम्मान किया गया।
आयोजित शिविरों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, आकस्मिक राहत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम स्वनिधी, आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन के कैम्प लगाये जाकर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर यात्रा के विधानसभा सह प्रभारी श्री हेमन्त राहौरी, मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णकुमार सोनी, महापौर परिषद सदस्य श्रीमती अनिता कटारा, श्री मनोहरलाल राजू सोनी, पार्षद श्रीमती आयुषी सांखला, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती कविता चौहान, पार्षद प्रतिनिधि जलज सांखला, राजेन्द्र चौहान गौरव त्रिपाठी, संजय कसेरा के अलावा राकेष नागर, पीरूलाल सहित हितग्राही बड़ी संख्या में उपस्थित थे।