कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

रतलाम। केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला किया है! आश्चर्यजनक रूप से संसद के दोनों सदनों पर के 142 सांसदों को निलंबित किया है। इस जिन्होंने घटनाक्रम के विरोध में इंडिया एलाइंस पार्टी के सभी दलों ने 22 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया है! रतलाम शहर में जिला (शहर )एवं जिला (ग्रामीण) कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन माननीय अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष दोपहर 12:00 बजे से किया जाएगा। इस प्रदर्शन के लिए महेंद्र कटारिया जिला अध्यक्ष रतलाम शहर एवं श्री कैलाश पटेल जिला अध्यक्ष रतलाम ग्रामीण ने आम जनता एवं समस्त कार्यकर्ताओं से अपील की है ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित हो।