
रतलाम 21 दिसम्बर । महापौर श्री प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार वर्तमान में अत्याधिक ठण्ड (शीत लहर) को देखते हुए नगर निगम द्वारा अलाव जलाने की व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई है जिसके तहत् गत रात्रि को नगर के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाये गये ताकि नागरिको को ठंड से बचाया जा सकें।
गत रात्रि को नगर निगम द्वारा जिला चिकित्सालय, बाल चिकित्सालय रतलाम, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, दिलबहार चौराहा, रैन-बसेरा बस स्टेंड, पांजरा पोल, कालिका माता प्रांगण, रानी जी का मंदिर धानमंडी, डालूमोदी बाजार, चांदनी चौक, अलकापुरी ऑटो स्टैंड, गांधीनगर, बड़ा गणपति मंदिर उंकाला रोड, शास्त्री नगर तरणताल, गणपति मंदिर, देवरादेवनारायण मंदिर, बाजना बस स्टेंड, फायर ब्रिगेड, नगर निगम, एवं सभी रैन बसेरो आदि स्थानों पर नगर निगम द्वारा अलाव जलवाए ग्ए।