दूसरे दिन धोलावाड़ मुख्य पाईप लाईन से 15 कनेक्षनों को विच्छेद कर पाईप जब्त किया

धोलावाड़ मुख्य पेयजल पाईप लाईन से अवैध रूप से की जा रही थी खेतो में सिंचाई

रतलाम 21 दिसम्बर । मोरवानी से धोलावड में मध्य सड़क के दोनो और डली 600 एमएम डाया की डी आई व सी आई पाइप लाइन से रात्रि में गेहूं की फसल हेतु अज्ञात नागरिकों द्वारा पानी की चोरी की जा रही होने के कारण दूसरे दिन गुरूवार को निगम जल प्रदाय टीम द्वारा लगभग 15 अवैध कनेक्शन विच्छेद कर पाइप जप्त किए गए कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही आगामी दिवस में भी जारी रहेगी ,साथ ही रात्रि में पेट्रोलिग हेतु कर्मचारी भी नियुक्त किए जा रहे है पश्चात भी नागरिकों द्वारा पानी चोरी करना नही रोका गया तो पुलिस में शिकायत दर्ज की जावेगी।