जावरा (अभय सुराणा) । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने 26 दिसंबर को 10 वे सिख गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों साहबजादो बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्मृति में ” वीर बाल दिवस ” घोषित किया है जिसे संपूर्ण देश के साथ ही रतलाम जिले में भी मनाया जाएगा। उपरोक्त जानकारी भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा एवं वीर बाल दिवस टोली के संयोजक अभय कोठारी एवं सहसंयोजक देवेंद्र सिंह वाघेला एवं अभिषेक जैन मावा वाला ने देते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश जी नढ्ढा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार 26 दिसंबर को भाजपा विभिन्न आयोजन कर प्रधानमंत्री की मंशा अनुसार शहीदी सप्ताह और वीर बाल दिवस को प्रेरणा के रूप में मनाया जाएगा। वीर बाल दिवस देश के सम्मान की रक्षा के लिए सिख गुरुओं के महान योगदान और सिख परंपरा के बलिदान का स्मरण कराएगा । इस अवसर पर साहबजादो के चित्रों के साथ ही उनके साहस एवं बलिदान के बारे में जानकारी दी जाएगी एवं विभिन्न गुरुद्वारों में जाकर भाजपा के नेता शब्द कीर्तन का श्रवण करेंगे एवं विभिन्न विद्यालयों में प्रश्नोत्तरी, विचार गोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता एवं बौद्धिक संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि , प्रबुद्ध वर्ग एवं भाजपा पदाधिकारी की उपस्थित सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की जावेगी। भाजपा नेताओं ने आव्हान किया है कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस को गरिमापूर्ण मनाकर साहबजादो के बलिदान को स्मरण करे।