
रतलाम। मध्य प्रदेश युवा शिवसेना गौ रक्षा न्यास द्वारा आज एक विशेष बैठक रखी गई बैठक का नेतृत्व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भारती यादव ने किया। उक्त बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमे गौ माता को को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाया जाए तथा और गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर झंडा वादन कार्यक्रम व अन्य विषय पर भी विचार विमर्श हुआ। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भारती यादव, महिला युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमारी प्रजापति, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष पांडे, देवेंद्र पुरोहित, नितिन पाठक, शेरू कुमावत ,अनूप पाल, रेखा चौहान, रौनक तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।