रतलाम। पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश द्वारा दिनांक 24/11/2023 को आयोजित वीडियों कान्फ्रेंसिंग में ”धृति” योजना के संबंध में निर्देश दिये गये थे। इसी तारतम्य में आज दिनांक 21/12/2023 को पुलिस लाइन रतलाम में स्थित “धृति पुलिस परिवार कल्याण केंद्र” कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल रॉय, रक्षित निरीक्षक रतलाम जगदीश पाटिल एवं सूबेदार मोनिका सिंह द्वारा मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चियों द्वारा स्वनिर्मित उत्पाद प्रदर्शित किए गए। इनमे नायरा कट सूट,भगवान की पोशाक, ऊनी वस्त्र,झालर, हैंडबैग, सजावटी सामान आदि प्रदर्शित किए । डी एस पी अनिल रॉय द्वारा फीडबैक लिया गया एवं अगली मीटिंग की तैयारियों के बारे में दिशा निर्देश दिए गए।