ग्राम आलनिया मे स्वेटर वितरण कार्यक्रम संपन्न

रतलाम । शा मा वि आलनिया मे अध्यनरत विद्याथियो को मानव सेवा समिति रतलाम द्वारा गर्म स्वेटर का वितरण किया गया । संस्था प्रधान गणेश चौहान ने जानकारी देते हुआ बताया की मानव सेवा समिति रतलाम द्वारा चलाया जा रहे इस पुनीत कार्य मे ग्राम अलनिया के शासकीय विद्यालय मे अध्यनरत 160 गरीब विद्यार्थियों को इस का लाभ मिला । स्वेटर वितरण कार्यक्रम मानव सेवा समिति अध्यक्ष मोहनलाल मुरलीवाला, सचिव श्री सोडानी जी, संस्थापक अध्यक्ष ज्ञानचंद सिंगावत, उपाध्यक्ष बक्शी जी, कोषाध्यक्ष सुरेका जी, के करकमलो से हुआ। कार्यक्रम मे ग्राम पंचायत अलनिया सरपंच श्रीमती अवनीबाई, सरपंच प्रतिनिधि अम्बालाल भूरिया, जीतेन्द्र पाटीदार, राजू पाटीदार, समरथ पाटीदार, बालाराम पाटीदार, जवाहरलाल पाटीदार एवं अन्य उपश्तिथ हुए। कार्यक्रम मे विद्यालय के अशोक कुमार जैन, मनोज कुमार चव्हाण, श्रीमती पिंकी पाटीदार, श्रीमती सागर डामर, वालचंद डोडियार, श्रावण कटारिया, श्रीमती सुनीता गनावा ने सहयोग प्रदान किया ।