

रतलाम। आज दिनांक 24 दिसंबर 23 शनिवार को सैलाना रोड स्थित दयाल वाटिका में लघु उद्योग भारती की मालवा अंचल की कार्यकारिणी की बैठक व अभ्यास वर्ग का प्रथम उद्घाटन सत्र अखिल भारतीय उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल व प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा व प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी एवं मालव अंचल के अध्यक्ष राजेंद्र जी दुबे व सचिव राजेश गर्ग व रतलाम इकाई के अध्यक्ष संजय व्यास द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
दो दिवसीय बैठक अभ्यास वर्ग का उद्देश्य लघु एवं सूक्ष्म उद्योग को प्रोत्साहन देना सरकारी नीतियों से अवगत करना व उद्योगों को लाभ दिलाने संगठन का लक्ष्य लधू सूक्ष्म उद्योगो को बढ़ावा व विकास और सुविधाजनक बनाना इन्हीं उद्देश्यों को लेकर दो दिवसीय बैठक व अभ्यास वर्ग आयोजन किया गया। संपूर्ण जानकारी लघु उद्योग भारती के रतलाम इकाई के मीडिया प्रभारी उद्योगपति संदीप सकलेचा ने दी। बैठक में मालवा अंचल के 17 जिलों से 100 से अधिक उद्योगों की उपस्थित रहे जिसमें 15 महिलाएं सम्मिलित थी। आज होगा द्वितीय दिवस सत्र का समापन।
24 दिसंबर 23 रविवार को षष्टम सत्र होगा जो प्रातः 9:30 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा जिसमें श्री राजेश जी गर्ग, श्री समीर मुंदडा ,श्री सतीश मुकाती व श्री प्रकाश जी जानकारी देंगे तथा 11:30 बजे से 1:00 बजे तक उद्यमी सम्मेलन संपन्न किया जाएगा।