स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया भारत रत्न अटल जी का जन्मदिन




रतलाम 25 दिसंबर 2023। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस सोमवार को सुशासन दिवस के रूप मे मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी ने इस अवसर पर श्री कालिका माता मंदिर परिसर मे स्वच्छता अभियान चला कर सेवा गतिविधियों का आयोजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति मे अटल जी अहम योगदान हैै। उन्होंने देश को गौरवान्वित किया। वे सदैव हमारे दिलों मे रहेगे।
स्वच्छता अभियान कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया ने कालिका माता परिसर को स्वच्छ करने का कार्य किया। बाद मे पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जरूरत मदों को फल वितरित किए। आरंभ मे अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान पूर्व महामंत्री मनोहर पोरवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, बलवंत भाटी, जिला मंत्री सोना शर्मा, नेहा मेहर , जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना, जिला सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी, मयूर पुरोहित, विनोद यादव, आदित्य डागा, मंडल महामंत्री राकेश परमार, हेमंत राहोरी, धर्मेन्द्र देवडा, शुभेन्द्र गुर्जर, अभय जैन पार्षद धर्मेन्द्र राका, पप्पू पुरोहित, रणजीत टाक , प्रकोष्ठ संयोजक रजनीश गोयल, राजेश माहेश्वरी , रवि जौहरी, महेश अग्रवाल, सोनू चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी करन वशिष्ठ, सपना दुबे, गौरव त्रिपाठी सहित जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।