राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया गया

रतलाम । राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस“ का आयोजन जनपद पंचायत सभागृह में किया। इस अवसर पर एक संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। स्वागत भाषण देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आनंद गोले द्वारा राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाए जाने के संबंध में जानकारी दी गई तथा उपस्थित अतिथियों एवं उपभोक्ताओं का स्वागत किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा द्वारा उपभोक्ताओं को खाद्य में मिलावट एवं पेकिंग वस्तुए खरीदते समय किस प्रकार क्या.क्या सावधानी रखे। सुरक्षा रखने के संबंध में जानकारी दी गई।
मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन के जिला प्रबंधक श्री डी. के. शर्मा द्वारा निगम के प्रदाय केन्द्रों के माध्यम से पीडीएस, एमडीएम, आईसीडीएस एवं कल्याणकारी खाद्यान्न के उठाव तथा उचित मूल्य दुकानों तक प्रदाय के बारे में जानकारी दी गई। उन्होने फोर्टिफाईड चावल के रखरखाव, भण्डारण तथा लाभ के बारे में भी जानकारी दी।
श्री आनंद गोले द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की जिलें में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। रतलाम जिलें में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत ज़िलें की 521 शासकीय उचित मूल्य दुकानों से पात्रता पर्चीधारी 241498 परिवारों के 996142 सदस्यों को निःशुल्क राशन सामग्री प्रदान की जा रही है। जिले में 84 प्रतिशत परिवारों की मोबाईल सीडींग की जा चुकी है जिससे उनके मोबाईल फोन पर उनके द्वारा कितनी सामग्री दुकान से प्राप्त की है, उसकी सूचना प्राप्त हो रही है। जिलें के आदिवासी विकासखण्डो सैलाना, बाजना की शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आश्रित ग्रामों के पात्र परिवारों को उनके ही ग्रामों में खाद्यान्न शक्कर, नमक आदि वितरण “मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम“ योजना अंतर्गत विकासखण्ड सैलाना के अंतर्गत 09 सेक्टर एवं विकासखण्ड बाजना अंतर्गत 11 सेक्टर, इस प्रकार कुल 20 सेक्टर में 01/02 टन क्षमता के वाहनों के माध्यम से राशन का वितरण किया जा रहा है।
योजनान्तर्गत बाजना एवं सैलाना क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य 424 ग्रामों के 39 हजार 251 परिवार लाभांवित हो रहे है। जिलें में रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी में निर्धारित 66 खरीदी केन्द्रों पर कुल पंजीकृत 27 हजार 086 किसानों में से 15 हजार 556 किसानों द्वारा 1 लाख 30 हजार 291 मैट्रिक टन गेहूं की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई है। उपार्जित गेहूं का 100 प्रतिशत का परिवहन किया जाकर समस्त किसानों को शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत जिले के 4 प्रदाय केन्द्रों पर कुल 16 सेक्टर्स निर्धारित किए गए है। मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाकर, प्रदाय वाहनों से योजना के अंतर्गत निर्धारित सेक्टर्स के हितग्राहियों को राशन परिवहन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत जिलें के 1 लाख 28 हजार 205 परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए जा चुके है एवं इस तरह जिले में कुल 332282 गैस कनेक्शन जारी है।
अध्यक्षता कर रहे जिला उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोषण आयोग अध्यक्ष श्री मुकेश तिवारी ने नवीन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अनुचित व्यापार प्रथाओं, भ्रामक विज्ञापनों और उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित मामलों को देखने के लिए केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण के गठन के बारे में जानकारी प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि आज कल उपभोक्ता आनलाईन वस्तुएं बुलवाते है, उसमे सावधानी रखी जाना चाहिए। पीडित उपभोक्ता ’ई-दाखिला के माध्यम से आनलाईन उपभोक्ता आयोग में ऑनलाईन आवेदन कर सकता है। उन्होंने उपस्थित उपभोक्ताओं को बताया कि वे जिला उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोषण आयोग, रतलाम अपना वाद सीधा दायर कर सकते है। जिसमें किसी भी वकील की कोई आवश्यकता नहीं होती है। उनके द्वारा उपभोक्ताओं को बाजार से वस्तुए खरीदते समय बिल की अनिवार्यता के संबंध में बताया उन्होने यह भी बताया कि जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग 50 लाख रुपये तक की राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग 50 लाख से अधिक से लेकर 2 करोड रुपये तक तथा राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग 2 करोड से अधिक के धोखाधड़ी के मामलों की शिकायत की सुनवाई करता है।