जिला स्तरीय युवा उत्सव का वर्चुअली आयोजन 27 दिसम्बर को

रतलाम । खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इस वर्ष जिला स्तरीय युवा उत्सव का वर्चुअली आयोजन 27 दिसम्बर को किया जाएगा। इसमें 8 विधाएं लोक गीत, लोकनृत्य, एकल लोकनृत्य, एकल लोकगीत, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण एवं फोटोग्राफी सम्मिलित की गई है। प्रतिभागियों की आयु सीमा 15 से 29 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है। जिला खेल अधिकारी सुश्री रूचि शर्मा ने बताया कि युवा उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपने विकासखण्ड के युवा समन्वयक से सम्पर्क कर आवेदन फार्म एवं जानकारी प्राप्त कर सकते है। जावरा विकासखण्ड के युवा समन्वयक श्री राशिद खान मो. नं. 7869303832, आलोट विकासखण्ड के युवा समन्वयक श्री दुर्गाशंकर मोयल मो. नं. 8109548744, पिपलौदा विकासखण्ड के युवा समन्वयक श्री शाहिद हुसैन मो. नं. 9893258648, बाजना विकासखण्ड युवा समन्वयक सुश्री ममता सिह मो. नं. 7566917522, सैलाना विकासखण्ड युवा समन्वयक प्रीति चरपोटा मो. नं. 9907631121, रतलाम विकासखण्ड युवा समन्वयक श्रीमती दुर्गा डामोर मो. नं. 7723859972 शामिल हैं। इस वर्ष जिला एवं संभाग पर युवा उत्सव का आयोजन वर्चुअल किया जावेगा एवं संभाग स्तर पर चयनित दल राज्य स्तर पर भौतिक रूप से अपनी प्रस्तुति देगा। वर्चुअल आयोजन में प्रतिभागी अपने प्रदर्शन का भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार निर्धारित समय-सीमा का वीडियो बनाकर 26 दिसम्बर शाम 05.00 बजे तक जिला कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे। जिला कार्यालय 27 दिसम्बर को चयन समिति से निर्णय कराकर जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों की सूची एवं विडियों संभागीय कार्यालय को 28 दिसम्बर तक उपलब्ध करायेगें। संभागीय कार्यालय 29 दिसम्बर को चयन समिति से निर्णय कराकर उसी दिन विजेता दल को सूचित करेंगें। राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 03 जनवरी को भोपाल में सम्पन्न किया जावेगा ।