संदीप पांचाल बने पांचाल समाज के अध्यक्ष, 11 वोट से जीते

रतलाम। पांचाल समाज का अध्यक्ष पद हेतु चुनाव हरदेव लाला पीपली स्थित पांचाल धर्मशाला मे संपन्न हुए । चुनाव मे बड़ चढ़कर समाजजन ने हिस्सा लिया , चुनाव मे चार प्रत्याशी थे संदीप पांचाल, बाबूलाल पांचाल, देवेंद्र धारवा व महेश पांचाल थे बेलेट पेपर से हुआ चुनाव बड़ा रोचक रहा टोटल मत 1354 गिरे जिसमे संदीप पांचाल 11 वोट से विजय मिली उन्हे 455 वोट मिले, बाबूलाल पांचाल को 444, महेश पांचाल 381 और देवेंद्र धारवा को 57 वोट मिले ।