
जावरा(निप्र) । आंचलिक पत्रकार संघ रतलाम के जिला अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश तक के जन्मदिन के अवसर पर संभागीय अध्यक्ष अभय सुराणा के नेतृत्व में में शाल ओढ़ाकर कर और माला तथा पगड़ी पहनाकर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने अपनी आत्मिय शुभकामना प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संभागीय कोषाध्यक्ष अभय श्रीमाल, जावरा ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष राजकुमार हरण सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित थे।