
रतलाम। हमारे देश के पूर्व प्रधान मंत्री कवि, साहित्यकार, राजनीतिज्ञ को जन्म दिवस पर स्मरण कर हम कृतार्थ है। जिन्होंने हमे राजधर्म पालन करना सिखाया। आइए हम उन्हे स्मरण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लें। उक्त विचार प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती पर अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन व्दारा श्री राम विघा मन्दिर में आयोजित कार्यक्रम में अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं श्री रमेश मनोहरा ने अटल जी जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर अभय कोठारी , जगदीश उपमन्यु, विरेन्र्दसिह चौहान, पंकज पांचाल, जुली मारवाड़ी ने अटल जी चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। मनोहरा ने उद्बोधन में कहा की श्री अटल बिहारी को समर्पित एक काव्य रचना का पाठ भी किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी ने श्री अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया।
कार्यक्रम के आरंभ में वाणी वन्दना गीतकार मनोहर सिंह चौहान मधुकर ने की तत्पश्चात श्री अभय कोठारी जी जो संस्था के संस्थापक अध्यक्ष है आपने श्री अटल बिहारी जी को सदी का महान देशभक्त निरूपित किया और कहा कि जो अपनी बात पर अटल रहते थे किसी के दबाव में झुकते नहीं थे आपने सर्वप्रथम राष्ट्र संघ में हिंदी में उद्बोधन देकर देश और हिंदी का नाम रोशन किया इसी कड़ी में वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा श्री अटल जी एक जुझारू और समर्पित राष्ट्र सेवक थे वे जमीन से जुडे होकर जन जन के और अपने विरोधियों के भी प्रिय रहे हैं। आयोजन में उपस्थित युवा साथी पंकज जी ने भी अटल जी को सच्चा देश भक्त बताते हुए कहा कि अटल जी कठिन संघर्ष करते हुए भी देश सेवा करते रहे वो हमेशा हमें याद आते रहेंगे।
आज के आयोजन में अभय कोठारी, जगदीश उपमन्यु, विरेन्द्र सिंह चौहान,रमेश मनोहरा महेश शर्मा,पंकज पांचाल ,जुली मारवाड़ी आदि उपस्थित रहें।पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती पर अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन व्दारा श्री राम विघा मन्दिर में आयोजित कार्यक्रम में अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं श्री रमेश मनोहरा ने अटल जी जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन मनोहर सिंह चौहान मधुकर ने किया और आभार श्री महेश शर्मा ने प्रकट किया।