
रतलाम 27 दिसम्बर 2023। लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल के तत्वावधान में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान द्वारा आयोजित 05 दिवसीय रसायन विषय का जिला स्तरीय प्रशिक्षण उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम में आयोजित किया गया।
विषय के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा रसायन विषय का सूचना प्रौद्योगिकी टीएलएम व रसायन प्रयोगशाला के माध्यम से गहन प्रशिक्षण दिया गया। रसायन विषय की कठिन अवधारणाओं को सरल व रोचक तरीके से पढ़ाना सिखाया गया। प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न मॉडलों व नवाचारों का भी प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षण की नोडल अधिकारी श्रीमती संध्या वोरा द्वारा सम्पूर्ण कार्यक्रम को विशेष शैली से गरिमा प्रदान की गई। आयोजन के मार्गदर्शक एडीपीसी श्री अशोक लोढ़ा रहे ।
जिले के 70 रसायन शिक्षकों ने प्रशिक्षण का लाभ लिया। प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण की प्राप्ति पर अपने प्रतिसाद में हर्ष व्यक्त किया। श्री ब्रजेश पँवार, श्रीमती सीमा सोनी, श्री गिरीश इन्दौरकर, श्री राकेश डारिया, श्रीमती मिनाक्षी हरोड़ प्रशिक्षक रहे। श्री कमलेश बैरागी व प्रो. मनोज दोहरे व श्री मुकेश कुमावत अतिथि विद्वान रहे। प्रशिक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी श्री के. सी. शर्माजी का विशेष प्रोत्साहन रहा।