




सेंधवा सब जेल 27 दिसंबर 2023 । नशा सर्वनाश का द्वार है शरीर को रोगी बुद्धि का नाश धन की बर्बादी संस्कारों की होली चरित्र की हत्या हो जाती है। उक्त विचार कमल मुनि जी कमलेश ने सब जेल में संबोधित करते कहा कि नशा आतंकवाद से अनंत गुना ज्यादा खतरनाक है आतंकवादी कभी-कभी कुछ लोगों पर हमला करते हैं लेकिन नशा लाखों लोगों को अकाल मौत का शिकार बनाता है। उन्होंने कहा कि नशा सज्जन व्यक्ति को भी शैतान बना देता है युवा पीढ़ी खोकली हो जाती है तो देश की एकता अखंडता खतरे में पड़ जाएगी।
मुनि कमलेश ने बताया कि सरकारों को ऋण मुक्ति के बजाय नशा मुक्ति अभियान चलाना चाहिए नशे वाले को सहायता करना फुटे मटके में अमृत भरने के समान है। राष्ट्र ने बताया कि नशे का दुष्प्रभाव इंसान के साथ पशु पौधे और पूरी प्रकृति पर पड़ता है।
जैन संत ने कहा कि नशे के करण स्वर्ग जैसा परिवार भी नरक में परिवर्तित हो जाता है सुकून शांति सब छिन जाती है विश्व का कोई भी धर्म नशा करने की इजाजत नहीं देता।
जेल में उपस्थित बंधुओ ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया जल परिसर में मुनि कमलेश की प्रेरणा से महावीर पुस्तकालय खोलने का प्रस्ताव पास हुआ प्रसाद वितरित किया गया सब जेलप्रशासनिक अधिकारियों ने राष्ट्र संत का अभिनंदन किया अशोक सकलेचा ने आभार व्यक्त किया। प्रेम चंद्र जीसुराणा ने संचालन किया।
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली शाखा इंदौर की ओर से मुकेश जैन एवं महिला शाखा अध्यक्ष त्रिशला जैन मधु जैन ममता जैन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे 28 दिसंबर को महाराष्ट्र बॉर्डर में मंगलमय प्रवेश होगा।