स्वामी विवेकानंद जयंती पर मनाएंगे राम मंदिर निर्माण का उत्सव,

  • युवा संगम कार्यक्रम में दूध जलेबी का लुफ्त उठाएंगे शहरवासी
  • स्वर्णिम भारत मंच के तत्वाधान में होगा रामभक्ति मय आयोजन 5100 दीपकों की रोशनी से सजेगा टॉवर

उज्जैन। विश्व नायक युग दृष्टा सनातन धर्म के सजग प्रहरी युवाओं के प्रेरणा स्तंभ देश-विदेश में घूम घूम कर सनातन धर्म का अलख जगाने वाले स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी 2024 के अवसर पर प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी टॉवर चौक फ्रीगंज पर स्वर्णिम भारत मंच के तत्वावधान में 14 वां युवा संगम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अयोध्या में 500 साल से लंबित भगवान राम के मंदिर निर्माण को लेकर भी उत्साह जनता में है चूंकि स्वामी विवेकानन्द एक अध्यात्मिक संत होकर सनातन धर्म के पूर जोर प्रचारक भी थे इसलिए उनकी जयंती पर राम मंदिर निर्माण का भी उत्सव मनाया जाएगा । युवा संगम सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवा कलाकारों द्वारा राम भक्ति पर आधारित प्रस्तुति दी जाएगी । साथ ही शहरवासियों के लिए दूध जलेबी का वितरण भी रखा जाएगा । प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सम्मान पत्र वरिष्ठ चित्रकार स्वर्गीय श्री ओपी भटनागर की स्मृति में प्रदान किए जाएंगे। 5100 दीपकों की रोशनी से सजेगा टॉवर।
स्वर्णिम भारत मंच के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सनातन धर्म के सच्चे सिपाही स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवम राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी 2024 को टावर चौक फ्रीगंज पर शाम 6:00 बजे से युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन स्वर्णिम भारत मंच के तत्वावधान में किया जाएगा । जिसमें भगवान श्री राम की भक्ति मय प्रस्तुतियां होगी। पूरे देश में राम मंदिर निर्माण से पूरा उत्साह और जोश सनातनियों में है तो इसे और अधिक यादगार बनाने के लिए 5100 दीपको से टॉवर को रोशन किया जाएगा । कार्यक्रम में दूध जलेबी का लुफ्त भी शहरवासी उठाएंगे । वरिष्ठ चित्रकार स्वर्गीय श्री ओपी भटनागर की स्मृति में राजकुमार भटनागर की ओर से अतिथियों एवम कालकारो को सम्मानित किया जाएगा ।