जनता के अटूट विश्वास से मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीट जीतेंगे , जावरा को जिला बनाने पर विचार करेंगे – उप मुख्यमंत्री – जगदीश देवड़ा

जावरा (अभय सुराणा ) । उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मीडिया से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में सभी 29 सीट जीतेगी पार्टी का जनता पर अटूट विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है। देवड़ा ने कहा – शिवराज के बाद मोहन राज आया है आप क्या कहेंगे उन्होंने कहा -हम सब मिलजुल कर काम करेंगे । जावरा को जिला बनाने संबंधी प्रश्न के उत्तर में आपने कहा कि जावरा को जिला बनने पर विचार एवं चर्चा करेंगे । उज्जैन से मंदसौर जाते समय उपमुख्यमंत्री देवड़ा का भाजपा नेता चंद्र प्रकाश ओस्तवाल के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर 21 किलो वजनी फूल माला, केसरिया साफा, शाल श्रीफल एवं स्वामी विवेकानंद की शानदार प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया गया । इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री कैलाश चावला, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती निर्मला हाडा, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल ओस्तवाल, भाजपा नगर मंडल पूर्व मंत्री मधुबाला राठौर, भाजपा महिला मोर्चा पूर्व महामंत्री किरण सोनी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे ।