
झुमरीतिलैया। जहाँ लोग नया साल में पिकनिक जा रहे है वही दिगम्बर जैन समाज के युवा तीर्थ यात्रा कर रहे है युवा संगठन का 21 सदस्यों का एक जत्था जैन युवक समिति के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक-शिखा गंगवाल, ओर पूर्व महामंत्री जैन विकाश-खुशबू सेठी के नेतृत्व में जैन धर्म के बड़े बाबा 1008 आदिनाथ भगवान की प्रतिमा का दर्शन हेतु रवाना हुआ ज्ञात होगी मध्य प्रदेश के दमोह नगरी में पास जैन धर्म के एक ऐतिहासिक तीर्थ कुंडलपुर में विराजित बड़े बाबा के समक्ष 4465 प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा गत दिनों जैन धर्म के सबसे बड़े संत छोटे बाबा संत संतशिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से संपन्न हुआ था यह जत्था वहाँ जाकर कुंडलपुर के बड़े बाबा 1008 आदिनाथ भगवान की भव्य पद्मासन प्रतिमा का महमस्तिकाभिषेक में शामिल होकर अभिषेक,शांतिधारा, पूजन दर्शन कर सभी अपने जीवन को धन्य बनाएंगे,साथ ही युवा सदस्य आस पास के जैन तिर्थक्षेत्र जबलपुर, कटनी,आहार जी,पपौरा जी,टीकमगढ़, होते हुवे सोनागिर का दर्शन करेंगे इस जत्था में विशेष रूप से संयोजक शिखा गंगवाल,खुशबू सेठी ने बताया कि जैन तीर्थ में जैन धर्म के 24 तीर्थंकर के 5 कल्याणक हुवे है और उन स्थलों का दर्शन करने से कई गुणा पुण्य अर्जित होता है इस जत्था में विशेष रूप से अक्षय जैन,अंकित,अतुल शामिल हैं, समाज के मंत्री ललित सेठी ने कहा कि इस अच्छी पहल ओर कोडरमा में चातुर्मास के दौरान जैन संत मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज ने कहा भी था कि सबसे ज्यादा पुण्य तीर्थ का दर्शन करने और कराने में आता है ।सभी यात्रियों ऊ बधाई दी साथ ही समाज के मंत्री युवा सुरेश झांझरी,सुबोध-आशा जैन,विजय सेठी,दिलीप छाबडा ,मनीष सेठी ,शैलेश-दिब्या छाबडा,विवेक-प्रियंका छाबडा, पत्रकार राज कुमार अजमेरा,नविन जैन ने सभी यात्रियों को बधाई दी।