रतलाम पुलिस द्वारा बस चेकिंग अभियान जारी

दो दिन में 127 बसों की चेकिंग, 02 बिना फिटनेस की बस जब्त

रतलाम । दिनांक 29.12.2023 को पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढ़ा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा (रा.पु.से.) के निर्देशन में संपूर्ण जिला रतलाम में बीना परमीट, फिटनेस के चलने वाली बसो की श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महोदय यातायात श्री अनिल कुमार राय, थाना प्रभारी सूबेदार अनोखीलाल परमार, उनि. होतीलाल विश्वकर्मा, सउनि. गणेश शर्मा, सउनि. करण सिह कटारा एवं हमराह फोर्स यातायात रतलाम द्वारा जिला रतलाम के प्रमुख मार्गो व बस स्टेण्डों पर यात्री बसो की गहन चैकिंग कर बसों का परमीट, फिटनेश, बीमा आदि वाहन सम्बंधी वेध दस्तावेजो की चैकिंग कर आज 42 बसों की चैकिंग की गई। सूबेदार सोनू वाजपेयी द्वारा शहर जावरा में बस चैकिंग के दौरान बस क्रमांक MH-33-0598 बीना फिटनेस की पाये जाने पर शहर जावरा में जप्त की गई है।
कल दिनांक 28.12.23 को 85 बसों की चेकिंग की गई थी तथा बस क्र MP 41 P0673 को बिना फिटनेस की पाए जाने पर जावरा शहर में जब्त की गई। रतलाम पुलिस द्वारा 2 दिन की कार्यवाही में अभी तक कुल 127 बसों को चेक किया गया, तथा 02 बसों को बिना फिटनेस पाए जाने से जब्त किया गया। रतलाम पुलिस द्वारा सभी बस चालको को निर्देशित किया गया कि वे अपनी बसों का फिटनेस सर्टिफिकेट विंडस्क्रीन पर चस्पा करें। जिले में निरंतर अभियान चलाकर बस चैकिंग कर कार्यवाही की जावेगी।