इलेक्ट्रिक एक्सपो मे भाग लिया रतलाम इलेक्ट्रिक व्यापारी संघ ने

रतलाम । इंदौर में आयोजित इलेक्ट्रिक एक्सपो देखने के लिये रतलाम इलेक्ट्रिक व्यापारी संगठन के व्यापारी रवाना हुए। जहां उनका स्वागत अभिनंदन इंदौर इलेक्ट्रिक व्यापारिय संगठन के अध्यक्ष एवं सचिव ने किया । इलेक्ट्रिक एक्सपो में कई कंपनियों ने भाग लिया यहां के व्यापारी जा कर इलेक्ट्रिक एक्सपो में कई नई जानकारीया प्राप्त की जिससे कि रतलाम शहर में भी आने वाले समय में इलेक्ट्रिक एसेसरीज एवं लाइटिंग की नई वैरायटी मिल सके एक्स्पो में रतलाम के अध्यक्ष सिद्धार्थ कोठारी सचिव पंकज मूणत संस्था के संरक्षक जयवन्त कोठारी सहित कई व्यापारी साथियों ने भाग लिया।