
रतलाम । जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम ग्रेटर की साधारण सभा स्थानीय वैशाली गार्डन में 31 दिसम्बर रविवार को बड़े ही मनोरंजक माहौल में संपन्न हुई। जिसमे सर्वप्रथम श्रीमती अलका पोरवाल ने मंगलाचरण किया और ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष श्री विनोद लुनिया, ग्रुप गौरव पुर्वाध्यक्ष श्री दीपेन्द्र जी कोठारी – श्री राजेन्द्र लुनिया , ग्रुप अध्यक्ष संजय खमेसरा . सदस्य श्री राजेन्द्र चोपड़ा , श्री दीपेन्द्र लुणावत ने दीप प्रज्वलन किया । ततपश्चात चातुर्मास के दौरान की गई तपस्या करने वाले मित्रो का अभिनंदन पत्र- शाल -गिफ्ट से सम्मान ग्रुप परिवार प्रायोजक राजकुमार जी मूणत द्वारा किया गया और पुस्तक पढ़ो योजना के प्रथम चरण में श्री आनंदीलाल जी चौहान का रजत सिक्के ओर माला से सम्मानित किया गया और उसके बाद बॉलीवुड थीम पर आयोजित पार्टी में बेस्ट डांस श्रीमती मधु गोधा, श्रीमती माधुरी चोपड़ा – बेस्ट ड्रेस अप श्रीमती सुनीता अशोक मूणत – बेस्ट singing कु इशवी लुणावत – बेस्ट मेक अप श्रीमती सुनीता अशोक मूणत – बेस्ट एक्टिंग श्री प्रमोद सरिता धींग पुरुस्कृत किये गए।
इस अवसर ग्रुप सदस्यों ने karoke पर गायन ओर शानदार डांस की प्रस्तुति से रविवार की शाम को बेहतरीन बना दिया। पूरे कार्यक्रम का संचालन ग्रुप सचिव निलेश गोधा ने किया और आभार सचिवद्वय संजय चपरोत ने माना।