
रतलाम। लायन क्लब इंटरनेशनल की मूल भावना है क्लब के माध्यम से गरीबों वंचितों और समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सुधार लाना उसकी आवश्यकताओं की पूर्ति को ध्यान में रखकर हमें अपनी गतिविधियां संचालित करनी है क्लब सदस्य अपनी महत्वाकांक्षा त्याग कर पारदर्शिता ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करते हुए क्लब को आदर्श ऊंचाइयां प्रदान करें। उक्त विचार लायंस क्लब मेंन और लायंस क्लब अभिमा द्वारा आयोजित रीजन चेयरपर्सन और झोन चेयर पर्सन की आधिकारिक यात्रा मैं रीजन चेयर पर्सन लायन दिनेश शर्मा ने व्यक्त किये । आपने कहा कि लायंस क्लब रतलाम सेवा की गंगोत्री है अन्य क्लब उसकी सहयोगी शाखाएं है जो उसे आदर्श मानकर अपनी गतिविधियां संचालित करते हैं इसलिए लायंस क्लब बड़े भाई के रूप में सबका मार्गदर्शन करें। झोन चेयरपर्सन लायन प्रीति सोलंकी ने कहा कि लायंस क्लब अभिमा के माध्यम से महिलाओं ने अपनी योग्यता को सिद्ध किया है सेवा के प्रति लायंस क्लब अभिमा का जुनून नारी शक्ति का करुणामय प्रमाण है । दोनों क्लब रतलाम में सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं । आरंभ में अध्यक्ष राजेंद्र राजपुरोहित ने सभा आरंभ करने की घोषणा की और क्लब गतिविधियों पर प्रकाश डाला । सचिव दिनेश गहलोत और कोषाध्यक्ष योगेश तिवारी ने अपने प्रतिवेदन प्रस्तुत किये । अभिमा अध्यक्ष कांता छगानी ने अपने क्लब की गतिविधियों का वाचन किया । सचिव अरुणा सोनी और कोषाध्यक्ष सुषमा दवे ने अपने-अपने प्रतिवेदन प्रस्तुत किए । सेवा गतिविधियों के अंतर्गत लायंस क्लब अभिमा नए शासकीय प्राथमिक विद्यालय खाराखेड़ी को फर्नीचर तथा पंखे वितरित किए । इस अवसर पर रीजन सचिव बीके जोशी भी मंचासीन थे । कार्यक्रम में सर्वश्री सुलोचना शर्मा, गोपाल जोशी, नीरज सुरोलिया, बीके माहेश्वरी, हिम्मत सिंह राजपुरोहित, विक्रम सिसोदिया, स्नेह सचदेवा, विक्की जैन, विजय बोहरा, सीमा भारद्वाज, सजन राजपुरोहित, चेतन परिहार, सरोज ओझा, आशीष जोशी, शुभांगी जोशी, मयंक कोटियार, दीपक चौरडिया आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सुनील जैन ने किया तथा आभार नीरज सुरोलिया ने माना।