गृहे-गृहे यज्ञ अभियान में ग्राम सुराणा के 24 घरों में हुए गायत्री यज्ञ

रतलाम। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा रतलाम जिले के गांव- गांव में गृहे-गृहे यज्ञ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रतलाम तहसील के ग्राम सुराणा में 24 घरों में गायत्री यज्ञ सम्पन्न करवाये ।
इसके पूर्व गांव के श्री ओम पटेल के यहां एकत्रित होकर गायत्री परिवार के परिजन एवं यजमानों ने समुह मन की साधना सद्बुद्धि देनेवाला मंत्र गायत्री महामंत्र का जाप कर की गई ततपश्चात पूरे गाँव मे प्रभात फेरी जागरूकता को लेकर रैली भी निकली गई। यह जानकारी देते हुए जिला संयोजक अर्जुनसिंह चौहान ने बताया कि युग ऋषि, तपोनिष्ठ वेदमूर्ति पं श्रीराम शर्मा ने मानव में देवत्व के उदय एवं धरती पर स्वर्ग के अवतरण की कामना से गायत्री परिवार की स्थापना की थी। उनके बताये मार्ग पर चलते हुए जिले के गायत्री परिजन भी दृढ़ संकल्पित है।
आज के कार्यक्रम में सुरेंद्रसिंह ठाकुर,ओम पटेल(सुराणा) ,लालाशंकर पाटीदार, मोहन मुरलीवाला(बाजनखेड़ा) ,मदन मोहन साहु , प्रदीप गुप्ता, विजयसिंह चौहान, दलवीरसिंह चौधरी, शंभूलाल पाटीदार , राजेन्द्र कसेरा(सैलाना), गोलू शर्मा , संस्कार शर्मा श्रवण कुमार भावसार,राजेश भाटी ,गोपाल चौहान,राहुल शर्मा ऐड. कमलेश मेहता(बांगरोद), अर्जुनसिंह, भावेश छापोला, सहित महिला मंडल डाली साहु, , कल्पना बेन शाह, योगिता धाकड़(धमोत्तर), ज्योति गौड़(नगरा) ,कुसुम चौहान सहित श्रद्धावान परिजनों ने यज्ञाचार्य के रूप में यज्ञ सम्पन्न करवाये।