

रतलाम 2 जनवरी । त्रिवेणी के पावन तट पर प्रतिवर्ष की भांती इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा 2 से 12 जनवरी तक आयोजित ग्यारह दिवसीय त्रिवेणी मेले का शुभारंभ सांसद रतलाम-झाबुआ श्री गुमानसिंह जी डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्रसिंह लूनेरा, झाबुआ के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ओम शर्मा, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त श्री ए.पी.एस. गहरवार, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेन्द्र पाटीदार, क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य श्री विशाल शर्मा, महापौर परिषद सदस्य श्री पप्पू पुरोहित, श्री मनोहरलाल राजू सोनी, सामान्य प्रशासन समिति सदस्य श्री परमानन्द योगी, श्रीमती प्रीति कसेरा, राजस्व समिति सदस्य श्री रणजीत टांक, श्रीमती निशा सोमानी, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि सर्वश्री संजय कसेरा, गौरव त्रिपाठी, राजेन्द्र चौहान आदि ने विधिवत् पूजा अर्चना कर किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद रतलाम-झाबुआ श्री गुमानसिंह डामोर ने अपने उद्बोधन में कहा कि त्रिवेणी का यह मेला अति प्राचीन मेला है इस मेले में शहरी व ग्रामीण जनता का मिलन होता है। हमारा भी कर्तव्य है कि अपनी सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखकर आने वाली पीढ़ी को दें।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्रसिंह जी लूनेरा ने इस अवसर कहा कि नगर निगम मेलो का आयोजन कर हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखकर प्रशंसनीय कार्य कर रही है।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें मेलो का आयोजन उत्साह पूर्वक करना चाहियें ताकि हम अपनी सांस्कृतिक धरोहर को विरासत के रूप में दे सकें। मेला स्थलों का उपयोग सिर्फ मेला आयोजन के लिये उपयोग हो अन्य कार्य के लिये नहीं तभी हम अपनी सांस्कृतिक धरोहर को बचा पायेंगे।
क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य श्री विशाल शर्मा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि त्रिवेणी का मेला 70 वर्षो से आयोजित किया जा रहा है इस मेले में नागरिकों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, मलखंभ, शरीर सौष्ठव (बॉडी बिल्डिंग) प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है।
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत निगम आयुक्त श्री ए.पी.एस. गहरवार, उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, सहायक आयुक्त श्री करूणेश दण्डोतिया, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, श्री जी.के. जायसवाल, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह आदि ने पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया। कार्यक्रम का संचालन श्री गोपाल झालीवाल ने किया व आभार कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास ने माना।