मध्यप्रदेश शासन से ग्राम पंचायत रानीगांव सरपंच श्रीमती चांदनी रितेश जैन का दिल्ली में होने वाली कार्यशाला में चयन

रतलाम। 09 जनवरी को प्रवासी भारतीय केंद्र दिल्ली में होने वाली कार्यशाला में रानीगांव पचांयत सरपंच श्रीमती चांदनी रितेश जैन भी भाग लेगी। सम्पूर्ण भारत के सभी राज्यो से आने वाले प्रतिभागियों में मध्यप्रदेश से 7 नाम मे से रतलाम जिले की रानीगांव पचांयत सरपंच श्रीमती चांदनी रितेश जैन का भी चयन किया गया। जो दिल्ली पहुँचकर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। यह सभी क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है।