रतलाम। थाना नामली अंतर्गत ग्राम रघुनाथगढ़ निवासी मांगुबाई की हत्या के मामले में फरार आरोपी को थाना नामली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण : दिनांक 20.12.2023 को थाना नामली अंतर्गत ग्राम रघुनाथगढ़ निवासी मांगुबाई को सरकारी जमीन अवैध कब्जा हटवाने की रंजिश पर से कन्हैया कीर निवासी ग्राम रुघनाथगढ ने उसके साथी गोकुल भील, मांगीलाल उर्फ मंगलेश जाट, सत्तु उर्फ सत्यनारायण जायसवाल व मनीष जाट निवासीगण अकोलिया जिला धार के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से मुकेश गायरी की माँ मांगुबाई की हत्या कर लाश को सबुत मिटाने के मकसद से जला दिया था। जो थाना नामली पर आरोपीगणो के विरुद्ध अप.क्र. 489/2023 धारा 302,201,120बी ,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।
पूर्व में 04 आरोपीयो को गिरफ्तार किया जा चुका था। एक आरोपी मांगीलाल उर्फ मंगलेश पिता बापुलाल जाट ग्राम अकोलिया थाना राजोद जिला धार फरार हो गया था। जिसे आज दिनांक 03.01.24 को इंदौर से गिरफ्तार किया गया । आरोपी का पृथक से पुलिस रिमांड लेकर घटना मैं प्रयुक्त हथियार एवं विस्तृत पूछताछ की जावेगी।