सीसीटीएनएस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक महोदय म. प्र. द्वारा किया गया पुरुस्कृत

रतलाम । एनसीआरबी द्वारा एनसीआरबी हेड र्क्वाटर, एनएच-8, महीपालपुर, नई दिल्ली में दिनांक 21 एवं 22 दिसम्बर 2023 (2 दिवसीय) को आयोजित ’’कान्फ्रेंस आफ गुड प्रेक्टिस इन सीसीटीएनएस/आईसीजेएस 2023’’ में मध्यप्रदेश पुलिस को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
जिला रतलाम वर्ष 2023 में सीसीटीएनएस के संचालन में राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा जारी कुल 11 मासिक रेकिंग में ‘‘ए’’ गु्रप वाले जिलों में सात बार प्रथम स्थान पर, तीन बार द्वितीय स्थान पर एवं एक बार तृतीय स्थान पर रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदय, रतलाम के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, रतलाम के नेतृत्व में रतलाम जिले की पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सीसीटीएनएस शाखा में कार्यरत प्रआर(क) सीमा देवदा एवं कार्य.प्रआर. 21 लोमेश शर्मा को सीसीटीएनएस में अत्यंत मेहनत, लगन व कार्यनिष्ठा से कार्य के संपादन किये जाने पर उक्त उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक महोदय, पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा उत्साहवर्धन हेतु 3000-3000/-रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
सीसीटीएनएस केस में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले प्रआर(क) सीमा देवदा एवं कार्य.प्रआर. 21 लोमेश शर्मा व जिले के सभी थानों के सीसीटीएनएस आपरेटर व जिले की सीसीटीएनएस टीम की पुलिस अधीक्षक महोदय, रतलाम द्वारा भी प्रशंसा की गई ।