परिजनों ने कराया स्व. श्री धारीवाल का नेत्रदान

जावरा (अभय सुराणा) । व्यक्ति समाज से होता है ओर समाज के लिए किये गयें कार्य उसके जाने के बाद भी स्मृति के रुप में हम सबके जहन में रहतीं है जो जीवन पर्यन्त उसके किये कार्यों से हम सब प्रेरणा लेकर कार्य करते हुए एक मिसाल कायम कर सकतें है ऐसे ही सद गुणों से परिपूर्ण समाजसेवी व मुक्तिधाम विकास समिति चौपाटी के अध्यक्ष, श्री राज राजेन्द्र जयंत ज्ञान मंदिर ट्रस्ट चौपाटी के अध्यक्ष,श्री मनमोहन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदारमल जी धारीवाल का आकस्मिक निधन से संपुर्ण समाज को जो क्षति हुई है उसकी भरपाई अंसभव हैं आपके नेतृत्व में जैन पंचायती नोहरा का विकास हो, शांतिवन मुक्तिधाम शमशान चौपाटी का उद्धार हो या फिर राज राजेंद्र ज्ञान मंदिर का निर्माण हो ऐसे कई सामाजिक कार्यों में
आपका योगदान रहा वह निश्चित रूप से अनुकरणीय है। परिवारजनों ने इस दुःखद घड़ी में सेवा भावना को चरितार्थ करते हुए रतलाम में डॉ लक्ष्मीनारायण पांडेय मेडिकल कालेज के माध्यम से सरदारमल जी धारीवाल का नेत्रदान करवाया श्री धारीवाल की अंतिम संस्कार की मुखाग्नि उनके पुत्र अनिल धारीवाल, पौत्र समकित, गौतम, हार्दिक, के साथ भ्राता सुरेश, हिम्मत, शेखर धारीवाल, भतीजे आतुष धारीवाल ने परिवार के वरिष्ठ राजमल धारीवाल की उपस्थिती में परिवारजन ने किया आपकी अंतिम यात्रा में क्षेत्र के विधायक डॉ राजेंद्र पाँडेय, सहीत बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। दिवाकर दीप्ति परिवार भी अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।