महापौर श्री प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक संपन्न

जनहितैषी प्रस्तावों को प्रदान की स्वीकृति

रतलाम 9 जनवरी । महापौर श्री प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में अवैध नल कनेक्शन को वैध किये जाने सहित जनहित प्रस्वातों को स्वीकृति प्रदान की गई।
आयोजित महापौर परिषद की बैठक में अमृत सागर तालाब उद्यान में मनोरंजन पार्क के राजस्व सृजन, संचालन, रख रखाव और विकास के लिए एजेंसी का पीपीपी मोड निजी फर्म द्वारा संचालन/संधारण करने संबंधी उच्चतम निविदा दर राशि रूपये 12.00 लाख प्रतिवर्ष तथा प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत की वृद्धि किये जाने के प्रस्ताव को महापौर परिषद ने स्वीकृति प्रदान कर निगम परिषद में प्राप्त दर स्वीकृति का प्रस्ताव रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
आयोजित महापौर परिषद की बैठक में अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने में समझौता शुल्क राशि रूपये 5,000/- प्रति कनेक्शन के स्थान पर कम करके राशि रूपये 2,000/- प्रति कनेक्शन करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई ताकि अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने में शीघ्र कार्यवाही होकर नगर निगम को राशि प्राप्त हो सके।
आयोजित महापौर परिषद की बैठक में सुभाषचन्द्र शॉपिंग काम्लेक्स की 98 रिक्त दुकानों को कलेक्टर गाईड लाईन वर्श 2023-24 अनुसार किराये पर दिये जाने हेतु ई-निविदा जारी किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा लोकेन्द्र भवन रोड स्टेडियम के पास फुड प्लाजा (एमपी-43) निर्माण किये जाने हेतु अल्प निविदा जारी किये जाने की स्वीकृति महापौर परिषद में प्रदान की गई साथ ही शहर के कम्युनिटी टॉयलेटों के संधारण एवं संचालन का कार्य ठेके पर दिये जाने हेतु निविदा आमंत्रित किये जाने की भी स्वीकृति प्रदान की गई।
इसके अलावा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में संविदा पर कार्यरत् सामुदायिक संगठिकाओं के वेतन में शासन निर्देशानुसार बढ़ोत्तरी किये जाने के साथ ही निगम के विभिन्न विभागों में कार्यरत् दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की कार्य अवधि बढ़ाये जाने के प्रस्ताव को महापौर परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
आयोजित महापौर परिषद की बैठक में महापौर श्री प्रहलाद पटेल, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, निगम आयुक्त श्री एपीएस गहरवार, उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, श्री जी.के. जायसवाल, स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, निगम सचिव श्री बी.एल. चावरे के अलावा सर्वश्री राजेन्द्र पुरोहित, राजेन्द्रसिंह गेहलोत, राजेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।