आवासहीन बेसहारा व्यक्ति रात्रि विश्राम हेतु करें रैन बसेरो का उपयोग

रतलाम 9 जनवरी । वर्तमान में शीत लहर के प्रकोप से नागरिकों को बचाने हेतु नगर निगम द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाये गये हैं साथ ही आवासहीन बेसहारा व्यक्तियों के रात्रि विश्राम हेतु महू रोड़ बस स्टैण्ड, नगर निगम पांजरा पोल व सिविक सेंटर रैन बसेरो में व्यवस्था की गई है।
निगम द्वारा गत रात्रि 1. रेन बसेरा बस स्टेंड, रेन बसेरा पांजरा पोल, जिला चिकित्सालय, बाल चिकित्सालय, बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, दिल बाहर चौराहा, डालुमोदी बाजार, रानीजी का मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर गांधीनगर, चांदनी चौक, शंकर जी का मंदिर वार्ड 11 बोधी स्कूल, औद्योगिक थाना सैलाना रोड, अलकापुरी चौराहा, शहर सराय, बाजना बस स्टेंड चौराहा, सैलाना बस स्टेंड चौराहा, दो बत्ती चौराहा चौपाटी, कालिका मंदिर परिसर, जावरा रोड बस स्टैण्ड, साई मंदिर शास्त्रीनगर, देवरा देवनारायण मंदिर, बड़ा गणपति उकांला रोड़, दिन दयाल नगर शनि मंदिर, चमारिया नाका, तेजानगर, मेला ग्राउंड त्रिवेणी परिसर, शक्ति नगर (महाकाल मंदिर), गुजरात स्वीट राम मंदिर के पास, पोलो ग्राउंड टंकी, लंबी गली चिंगीपुरा, थावरिया बाजार चौराहा, रामदेव जी की घाटी, मोहन टाकीज, डोसी गांव मल्टी, राम मंदिर के पास गरबा प्रांगण, अंजुमन इस्लामिया मस्जिद जावरा फाटक, शेरानीपुरा जमात खाना, छत्रीपुल, प्रताप नगर ब्रिज के नीचे महू रोड, बरबड मंदिर के पीछे, बिरियाखेड़ी, मानव सेवा समिति के बाहर कालेज रोड , मुखर्जी नगर, लोहे की पुल, सब्जी मंडी राम मंदिर, ईश्वर नगर चौपाटी, माता जी मंदिर ईश्वर नगर व नगर निगम वर्कशॉप में अलाव जलाये गये।
नगर निगम द्वारा आवसहीन, गरीब बेसहारा व्यक्तियों से अपील की जाती है कि वे शीत लहर के चलते खुले में रात्रि विश्राम ना करते हुए निगम के रैन बसेरो में रात्रि विश्राम करें वहां पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
