रतलाम पुलिस द्वारा श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल रतलाम पर सड़क सुरक्षा पखावाडा के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया

रतलाम। दिनांक 10/01/2024 को पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार जिला रतलाम मे यातायात पुलिस द्वारा सडक सुरक्षा पखवाडा के तहत पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार राँय के मार्गदर्शन मे चेतन्य टेक्नो स्कुल रतलाम पर सडक सुरक्षा जागरुकता पखवाडा के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा द्वारा बच्चो को यातायात नियमों के बारे में बताया गया एवं उनके द्वारा बच्चो से यातायात के बारे में सवाल जवाब किये गये जिसमें स्कुल के बच्चो द्वारा सही जवाब दिये गये। जिन बच्चो ने सही जवाब दिये उनको पुरुस्कार वितरण किया गया। सेमिनार में श्री चेतन्य टेक्नो स्कुल रतलाम का स्टाफ एवं 500 छात्र / छात्राओं की उपस्थिती रही। उक्त सेमिनार में यातायात के नियमो के बारे में तथा सडक सुरक्षा पखवाडा के अंतर्गत जानकारी दी जाकर छात्र-छात्राओ को लेखन सामग्री का वितरण किया गया तथा छात्र-छात्राओ के द्वारा वचन दिया गया कि स्वंय के द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन किया जावेगा एवं अपने परिवार, पडोसी, सगे सम्बंधीयों के द्वारा ट्रेफिक नियमों का पालन करवाने के लिए प्रेरित करेंगे। सेमिनार में श्री चेतन्य टेक्नो स्कुल के डीन श्री रामराजु, प्रिंसिपल श्रीमति रमादेवी, स्कुल कार्डिनेटर श्री रईस खान एवं थाना यातायात रतलाम से उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल राँय, थाना प्रभारी यातायात श्री मोहनलाल भररावत, सूबेदार अनोखीलाल परमार, का.सउनि. शांतिलाल पाटीदार, आर.1166 मोहल भार्वे, आर.572 आशिक मंसूरी उपस्थित हुवे। सडक सुरक्षा जागरुकता पखवाडा के दौरान उक्त सेमिनार का मुख्य उदेश्य स्कूल के छात्र एवं छात्राओं को यातायात नियमो के पालन करने के संबंध मे जानकारी देना, दो पहिया वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात नही करना एवं हेलमेट धारण कर दो पहिया वाहन चलाना रहा। जिससे दुर्घटनाओ पर अंकुश लगाया जा सकें।