जैन सोशल ग्रुप रतलाम यूथ को सेवा प्रकल्प में मध्य प्रदेश रीजन में तृतीय स्थान प्राप्त

रतलाम। जैन सोशल ग्रुप रतलाम यूथ पीड़ित मानवता की सेवा में सदैव जाना पहचाना नाम है समय-समय पर विभिन्न सेवा प्रकल्पों के साथ युथ की अपनी एक विशिष्ट छवि क्षेत्र एवं मध्य प्रदेश रीजन में बनी है इसी तारतमय के अंतर्गत नववर्ष की शुरुआत बाल चिकित्सालय में फल बिस्कीट आदि के वितरण से की गई। साथ ही मध्य प्रदेश रीजन द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्पों के अंतर्गत जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में यूथ के सेवा प्रकल्प को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ग्रुप द्वारा शिविर में लगभग 378 रोगियों की जांच एवं निदान के साथ निशुल्क दवा वितरण किया गया मध्य प्रदेश रीजन अध्यक्ष प्रितेश गादिया ग्रुप पूर्व अध्यक्ष सौरभ छाजेड़ सौरभ नाहर अंकित जैन विनीत पीपाड़ा ग्रुप अध्यक्ष वैभव रांका उपाध्यक्ष राहुल छाजेड़ कोषाध्यक्ष अभिषेक रांका ,अमित गोरेचा , सह सचिव अभय लोढ़ा, गरवीत गोखरू ,प्रचार सचिव यतेंद्र मेहता संयोजक नवदीप मूणत दीपल हरकावत रितेश छाजेड़ निलेश पावेचा आदि ने हर्ष व्यक्त किया यह जानकारी ग्रुप सचिव सौरभ मूणत द्वारा दी गई।