सर्किल जेल में बोथरा परिवार द्वारा आरओ वाटर सिस्टम लगवाया गया

रतलाम । सर्किल जेल में दिवाकर संघ के प्रमुख स्व. बापूलाल बोथरा परिवार (महेन्द्रजी सौरभ जी बोथरा) की और से आरओ वाटर सिस्टम लगवाया गया। एक हजार लीटर क्षमता वाले वॉटर सिस्टम से कैदियों व जेल के स्टाफ को साफ पानी मिल सकेगा। जेल में साढ़े तीन लाख की लागत से स्थापित आरओ वाटर सिस्टम का लोकार्पण सोमवार को डीआईजी मनोज सिंह, कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार, समाजसेवी महेंद्र बोथरा, जैन दिवाकर संगठन समिति युवा अध्यक्ष मनीष मारू एवं सौरभ बोथरा ने किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक लक्ष्मणकुमार सिंह भदौरिया, सहायक जेल अधीक्षक ब्रजेश मकवाना, अनुज छाजेड़, स्वत्रंत पाटनी, अशोक बरमेचा, कमल पाटनी, सौरभ बोथरा, विनोद बाफना, अजय खमेसरा, कमल अशोक तिवारी, जितेंद्र गर्ग, राजेश गोयल, नवीन व्यास, आशीष चोपड़ा, मनीष चोपड़ा, संदीप संजय, निलेश बोथरा, श्याम उपाध्याय आदि मौजूद रहे। महेंद्र जी बोथरा ने अपने उद्बोधन में बंदियों से सजा पूर्ण करने के बाद समाज की मुख्य धारा में जुडऩे का आव्हान किया एवं क्षणिक आवेश में आकर अपराध न करने की प्रेरणा दी।