मोहन खेडा जैन तीर्थ व त्रिस्तूतिक संघ गच्छाधिपति आचार्य ऋषभ चंद विजय जी म.सा. के उतराधिकारी आचार्य पद पर मालव केसरी गुरुदेव पुज्य श्री हितेश चंद विजय जी 25 जनवरी को भीनमाल में आचार्य पद की चादर ओढाएंगे

मोहनखेड़ा तीर्थ के होंगे अगले आचार्य

मनावर (धार) । दिं. 25 जनवरी 2024 को भीनमाल (राजस्थान) में मोहन खेडा जैन तीर्थ व त्रिस्तूतिक संघ गच्छाधिपति आचार्य ऋषभ चंद विजय जी म.सा. के उतराधिकारी मनावर दादावाड़ी के प्रेरणास्त्रोत मालव रत्न गुरुदेव पुज्य श्री हितेश चंद विजय जी को आचार्य पद की चादर ओढाकर आचार्य पद ग्रहण करवाया जाएगा । ज्ञात हो कि आचार्य ऋषभचंद्र विजयजी के देवलोकगमन के पश्चात से उक्त पद रिक्त था। श्री संघ मनावर के अध्यक्ष प्रवीण खटोड़ से मिली जानकारी के अनुसार नवमनोनित आचार्य मुनिश्री हितेषचन्द्र विजयजी के पद ग्रहण समारोह में मनावर दादावाड़ी ट्रस्ट और श्रीसंघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहेंगे ।
मालव केसरी पाटोत्सव समिति के अनुसार भीनमाल (राज.) में दिं. 25 जनवरी को मुनिश्री हितेषचन्द्रविजय जी म.सा. को आचार्य पद से अलंकृत किया जाएगा। आयोजन में सम्मिलित होने के आचार्य देशभर से श्रीसंघो को भी आंमत्रित किया गया है ।
संक्षिप्त परिचय
मुनिश्री हितेषचन्द्रविजय जी म.सा. (54 वर्षीय) की दीक्षा वर्ष 1987 में भीनमाल (राज.) में ही हुई थी । उनके गुरू ज्योतिषाचार्य जयप्रभ विजयजी ने उन्हें दीक्षा ग्रहण करवाई थी तथा उनके छोटे भाई मुनिश्री दिव्यचंद्र विजयजी की दीक्षा मनावर (म.प्र.) में सम्पन्न हुई थी । मुनिश्री हितेषचन्द्रविजय जी म.सा. अभी तक विभिन्न प्रांतों की करीब 40 हजार किलोमीटर की पैदल विहार यात्रा कर चुके है। मुनिश्री को मालव केसरी,शासन रत्न, प्रवचन मार्तंड, संघ समन्वयक आदि मानद उपाधियों से नवाजा जा चुका है।
मनावर सहित विभिन्न प्रांतो में हुए उनके चार्तुमास में सामाजिक एकता में मजबूती आई है । मुनिश्री के प्रवचनों में जैन समाज के अलावा अन्य समाज के लोगभी बड़े उत्साह से शामिल होते है ।