नेत्रम संस्था के माध्यम आज 81 वा नेत्रदान सम्पन्न

रतलाम। नेत्रम संस्था के माध्यम आज 81 वा नेत्रदान करवाया गया। संस्था नेत्रम के हेमन्त मुणत ने बताया की 23/01/2024 को रात्री में 8.30 बजे श्री भगवान ढलवानी जी, की प्रेरणा से श्री हेमन्त मूणत की सूचना पर पुत्र श्री राजू , दिलीप, जगदीश हिंगोरानी की सहमति से धीरज शाह नगर गली नंबर 1 निवासी श्रीमती रुकमणी देवी धर्मपत्नी स्व .श्री मुरलीधर जी हिंगोरानी के देवलोक गमन होने पर नेत्रंम संस्था के माध्यम से गीता भवन न्यास बड़नगर के सहयोग से डॉ जी एल दादरवाल श्री सुभाष गुप्ते एवम न्यास के कर्मचारी परमानंद के सहयोग से सम्पन्न हुआ। नेत्रदान के दौरान नेत्रंम संस्था के हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल मौजूद थे।
नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल , नवनीत मेहता, गिरधारीलाल वर्धानी,प्रशान्त व्यास ,शीतल भंसाली, शलभ अग्रवाल, राकेश पोरवाल ,जनक नागल , शेलेन्द्र अग्रवाल,मंजुला माहेश्वरी, सपना दुबे, रीना टाक ने हिंगोरानी परिवार का आभार व्यक्त किया है।