जैन सोशल ग्रुप मप्र रीजन द्वारा राममय प्रतिष्ठान पुरुस्कार वितरण

रतलाम। जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में प्रतिष्ठान सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें रतलाम नगर में कई प्रतिष्ठानों ने दुकानों पर साज सज्जा करके इस त्यौहार को मनाया इसमें ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गादिया ने जानकारी देते हो बताया कि यह प्रतियोगिता रतलाम मंदसौर जावरा भोपाल सुजालपुर उज्जैन नागदा खाचरोद ग्वालियर आदि झोनों में हुई जिसमें रतलाम के अजय साड़ी को प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान पर घुंघट घर ,रूप वर्षा और तृतीय स्थान पर सुफलम साड़ी एवं कटारिया ड्रेसेस को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ इस अवसर पर रतलाम जोन कोऑर्डिनेटर जयंतीलाल डांगी वह रीजन के पदाधिकारी सौरभ नहर सौरभ छाजेड़ अंकित जैन विनीत पीपाड़ा आदि उपस्थित रहे उपरोक्त जानकारी संस्था के वैभव राका ने देते हुए बताया कि इस अवसर पर प्रीतेश गादिया ने सभी प्रतिष्ठानों व सामाजिक संस्थाओं एवं राम भक्तो का आभार माना जिन्होंने इस दिवस को इतनी शानदार तरीके से मना कर राम भक्ति का परिचय दिया ।