राम भक्तों ने रैली निकाल कर दिखाया जबरदस्त उत्साह

रतलाम । संस्था परस्पर द्वारा अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर सहयोगी संस्थाओं के साथ विशाल ऐतिहासिक भगवा रैली निकालकर भगवान श्री राम के प्रति आस्था और भक्ति का परिचय देते हुए खुशियां मनाई । संस्था के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक महेश व्यास ने बताया कि कॉलेज रोड स्थित श्री दंडी स्वामी महादेव मठ से भागवत ध्वज धारण कर राम भक्तों का काफिला जय श्री राम के उद्घोष करता प्रारम्भ हुआ जो कि राम भक्ति से जुड़े भजनों पर झूमते हुए लोकेंद्र टॉकीज, शहर सराय, धान मंडी, बजाज खाना, चांदनी चौक, चौमुखीपुल होते हुए घास बाजार से डालुमोदी बाजार होते हुए पुन: श्री दंडी स्वामी महादेव मठ पर रैली का समापन हुआ । जहां हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। तत्पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की । इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अभय सुराणा, लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा, मिलन राखेचा, शैलेंद्र व्यास, गोपाल जोशी, निमीष व्यास, चेतन परिहार, सरोज ओझा, आशीष जोशी, शुभांगी जोशी, रमेश उपाध्याय, अनिल जोशी, श्याम सुंदर भाटी, कमलेश पालीवाल, राजेश जोशी, मनीष जोशी, दशरथ पोरवाल, ओम प्रकाश पोरवाल, रमेश पोरवाल, नितेश अग्रवाल सहित सैकड़ो परस्पर सदस्य गण उपस्थित थे।