दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन द्वारा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

संस्था की साधारण सभा आयोजित

रतलाम । दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर संस्था कार्यालय के बाहर अनाज मंडी के प्रांगण में संस्था द्वारा ध्वजारोहण किया गया, तत्पश्चात अनाज मंडी के समीप शुभम कमर्शियल स्थित संस्था के निजी भूखंड के पास साधारण सभा का आयोजन किया गया । संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र चत्तर ने बताया कि साधारण सभा में निम्न विषय पर चर्चा हुई ।
पूरे मंडी परिसर को पेट्रोल पंप की ऊंचाई के बराबर टीन शेड से कव्हर्ड कर दिया जाए तथा पक्के प्लेटफार्म के ऊपर के टीन शेड हटाकर पक्के आर.सी.सी की छत डालकर ऊपर व्यापारियों को ऑफिस बनाकर पेमेंट की सुविधा तथा उसके नीचे व्यापारियों को माल रखने की सुविधा दी जावे। पूरा मंडी प्रांगण पेट्रोल पंप की ऊंचाई के शेड से कवर्ड हो जाने से बारिश की मार से कृषि उपज के भीगने तथा खराब होने का खतरा समाप्त हो जाएगा साथ ही वैशाख माह की भारी धूप से किसान तथा व्यापारी सभी को बचाव का सहारा मिल जाएगा। आज कृषि उपज मंडी में प्रतिदिन लगभग 5 – 6 करोड रुपए सोयाबीन ,चना, गेहूं इत्यादि फसल की आवक हो रही है, जिससे मंडी को मंडी शुल्क के रूप में करोड़ों रुपए की राजस्व की आय हो रही है । प्रांगण में उपरोक्त सुविधा बढ़ जाने पर मंडी में कृषि उपज की आवक भी बढ़ जाएगी तथा मंडी को मंडी शुल्क के रूप में राजस्व आय में भी अभूतपूर्व वृद्धि होगी।
मंडी प्रांगण में नगर निगम द्वारा पाइपलाइन से मीठे पानी की आपूर्ति हेतु भी चर्चा हुई, महापौर जी द्वारा यह अवगत कराया गया कि नगर निगम ने तो जल सप्लाई से मंडी को जोड़ दिया है किंतु मंडी की पाइपलाइन फूटी होने से प्लेट लगाना पड़ा ,इस हेतु भी मंडी सचिव महोदय को अवगत कराया गया तथा समस्या के शीघ्र निराकरण हेतु कहा गया।
मंडी के गोदाम धारियो को ऊपर ऑफिस निर्माण की अनुमति हेतु व्यापारियों द्वारा मांग की गई इस हेतु भी सभी ने सहमति जताई ।
प्रधानमंत्री महोदय द्वारा पारित कृषि सुधार कानून की मध्य प्रदेश में शुरुआत करके लागू किए जाने का प्रस्ताव रखा गया जिसे भी सभी ने समर्थन किया ।
संस्था द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित करने पर भी सहमति व्यक्त की गई जिस पर चर्चा कर संचालक मंडल स्थान व समय का निर्धारण करेगी। कोषाध्यक्ष श्री कांतिलाल जी चोपड़ा द्वारा ऑडिट रिपोर्ट का वाचन किया गया जिसका सभी ने अनुमोदन किया गया। वहीं शुभम कमर्शियल स्थित संस्था के भूखंड पर भवन निर्माण पर चर्चा के बाद उसी समय 20 सदस्यों द्वारा 21 – 21 हजार के सहयोग के सहमति प्रदान की गई।
साधारण सभा में निम्न व्यापारी रहे मौजूद
सुरेंद्र चत्तर, अभय सेठिया, वर्धमान बर्डिया, कांतिलाल चोपड़ा, हेमकांत दवे, सतीश जैन, मनोज जैन, सैय्यद मुख्तियार अली, डॉ. बी . एल. मेहता, प्रकाश पीपाड़ा, कैलाश ओरा, राजेंद्र कुमार बाफना, हितेश मेहता, दिलीप मेहता, धर्मेंद्र माहेश्वरी, राम मनसुखानी, संचय वोरा, कैलाश मालपानी, अखिलेश नाहर,पंकज जैन, महेश शर्मा, संजय बाफना सौरभ भांगू, विपुल भांगू ,भूपेंद्र जाधव, सुगनचंद जैन, अशोक कुमार बोहरा, रामेश्वर पटेल, रमेश परवाल, अर्पित जैन, निलेश ओरा ,आशय वोरा, सौरभ मेहता आदि मौजूद रहे।