शहर कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धापूर्वक मनाया शहीद दिवस

रतलाम। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर निगम गांधी उद्यान में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए! इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने संबोधित करते हुए कहा महात्मा गांधी जी ने पूरे विश्व को अहिंसा का मार्ग दिखलाया है! भारत की आजादी में गांधी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है! उन्होंने भारत को आजादी दिलवाकर विकास , समृद्धि के मार्ग पर ले जाने के लिए अपना जीवन तक बलिदान कर दिया है वर्तमान दौर में गांधी जी के सिद्धांत पर चलने की नितांत आवश्यकता है। इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, सतीश पुरोहित,यास्मीन शेरानी, राजीव रावत, सुजीत उपाध्याय, जोएब आरिफ, मांगीलाल जैन, कमरुद्दीन कछवाय, राजनाथ यादव, देवेंद्र गुर्जर एडवोकेट, बसंत पंड्या, वहीद शैरानी, श्रीमती कुसुम चाहर, आशा रावत, आरिफा कछवाय, सोनू व्यास, इक्का बेलूत, श्याम सुंदर शर्मा, राजेश प्रजापत, इकरार चौधरी, जितेंद्र ललवानी, विजय पंड्या लाला, उदित मूणत, शाकिर खान, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।